STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

5  

Neerja Sharma

Inspirational

जुनून

जुनून

1 min
372

स्टोरी मिरर

एक जुनून

गज़ब की चाहत


उठते बैठते

दिमाग घूमता

कोई कविता

कोई कोट

कोई कहानी।


हालत यह

जब तक बैठ

कुछ लिख न लो

तब तक नहीं चैन

न दाना पानी।


अब तो हालत ये

सब्मिट किए बिना

नींद नहीं आती

दिल को सुकून नहीं।


सुबह आँख खुलते

पहले मेल चैक

फिर बाकी काम

प्रभु का नाम।


भगवान...

झूठ न बुलवाए

दिन....

हो जाता है

एस एम के नाम।


52 हफ्तों के साथ

हर दिन नवम्बर

अब तो खुद पर

विश्वास नहीं होता

कि हम लिख रहे हैं।


यह जुनून

कहाँ ले जाएगा

मालूम नहीं

लेकिन अब

दिमाग की सोच

टाइप की स्पीड

दोनों बढ़ गए हैं।


हैरानी और भी है

यहाँ जो भी

लिखने को मिलता

सब लिखा जाता ।


धन्यवाद एस एम

तहे दिल आभार

मेरा जुनून

तुम्हारी प्रेरणा

रंग लाएँगे

एक दिन।


मन में है विश्वास

पूरा है विश्वास

यह जुनून

सिर चढ़ बोलेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational