STORYMIRROR

Natawar Singh Dewal

Inspirational

4  

Natawar Singh Dewal

Inspirational

हौसला

हौसला

1 min
193

घनी काली अंधेरी रात के बाद ही तो

दिन का उजाला आयेगा, 

बेशक मुश्किल दौर चल रहा है

पर यह भी तो बीत जायेगा।


माना हज़ारों घावों को भरने में

कोई मरहम काम ना आयेगा 

सुर्ख़ रूह पर ये साल भी अपनों की

जुदाई की छाप छोड़ जायेगा।


अरे हम हिंद देश के वीर सिपाही हैं,

हमने तूफ़ानों से लड़ना सीखा है 

सुरक्षित रहकर हौसला बनाये रखना यारों

ये मौत का तांडव भी थम ही जायेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational