STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

मैं वो नहीं जो तुम समझते हो

मैं वो नहीं जो तुम समझते हो

1 min
454

मैं वो पानी नहीं हूं 

जो जमकर बदबू दे जाऊं 

मैं वो पानी हूं जो गंगा में 

जाकर अमृत बन जाऊं


मैं वो हवा नहीं जो 

आंधी बनकर सब बहा ले जाऊं 

मैं तो वह हवा हूं जो 

कड़कती धूप में भी राहत दे जाऊं


मैं वो आकाश नहीं जो 

सिर्फ टूटते तारों को गिन पाउं

मैं वो आकाश भी हूं 

जो इंद्रधनुष बनाकर दिखाऊं


मैं वो आग नहीं हूं

जो फूंक मारते ही बुझ जाऊं

मैं जल जाऊं तो भेदभाव नहीं

एक समान सबको श्मशान में जलाऊं


मैं वो पानी,हवा, आकाश, आग हूं

जो हर बार एक नया रूप दिखाऊं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational