STORYMIRROR

Ayush Kaushik

Inspirational

4  

Ayush Kaushik

Inspirational

सब ठीक हो जाएगा

सब ठीक हो जाएगा

1 min
887

सब ठीक हो जाएगा एक दिन,

बस यही एक ख्वाब देखा है।

सब बदल जाएगा एक दिन,

बस यही एक विश्वास रखा है।


सब हासिल होगा मुझे एक दिन,

बस यही एक उम्मीद रखी है।

सब दुख छोड़ देंगे मेरी चौखट,

बस यही मन को समझा रखा है।


सब ओर से खुशियां ढूँढेगी मेरा पता,

बस यही दिल को बता रखा है।

सब रिश्ते फिर से जीवंत हो जाएंगे,

बस यही दिलासा खुद को दिए हुआ है।


सब शाखा पे लगेंगे फूल,

बस यही आँखों को दिखा रखा है।

सब ठीक हो जाएगा एक दिन,

बस यही एक ख्वाब देखा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational