शब्दो की बाजीगरी
शब्दो की बाजीगरी
शब्दों की बाजीगरी, कवियों का है ज्ञान।
मोती जैसे शब्द से,रचते सुन्दर गान ।।
शब्दों की बाजीगरी, से बनता पहचान।
लेते हैं दिल जीत हम, देते छोड़ निशान।।
शब्दों की बाजीगरी,करते नवल कमाल।
काबू में रहते सभी, होता अपना लाल।।
शब्दों की बाजीगरी,से बढ़ता है मान।
समझे सब जन चतुर हैं, बना रहूं इंसान।।
शब्दों की बाजीगरी, से मिलता सम्मान।
दुनिया में तब नाम हो, कहे सभी गुणवान।।