STORYMIRROR

PRATAP CHAUHAN

Inspirational

4  

PRATAP CHAUHAN

Inspirational

कोरोना वॉरियर्स की गाथा

कोरोना वॉरियर्स की गाथा

1 min
408


भले ही कोई हो संग्राम,

हमारा हर संकल्प महान।

देश की रक्षा की खातिर,

करा दें खुद का ही बलिदान।।


यहां हर डॉक्टर है भगवान,

बचाए मानवता के प्राण।

कोरोना की बीमारी से,

बचा लिए इंसान....

हमारे डॉक्टर हैं भगवान।।


सफाई कर्मी की मेहनत,

स्वच्छ भारत का एक अभियान।

शहर की गलियां या उद्यान,

किया है कर्मठता का दान।।


पुलिस हो या सेना की कमान,

हमें हर वर्दी पर अभिमान।

तपती दोपहरी बारिश में वो,

ठिठुरन वाली रातों में वो।।

जंगल में वो...पर्वत पर वो,

सागर के तूफानों में वो,,

पहरेदारी भारत की....

करता भारत का जवान।

हमें हर वर्दी पर अभिमान।।


भले ही कोई हो संग्राम,

हमारा हर संकल्प महान।

करा दें खुद का ही बलिदान,

धन्य यह भारत की संतान।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational