STORYMIRROR

Dolly Singh

Inspirational

4  

Dolly Singh

Inspirational

शहीदों को समर्पित

शहीदों को समर्पित

1 min
517

राष्ट्र रक्षा के हित जिसने

सीने पर खाई गोलियां

एक एक ने खत्म की

दुश्मनों की टोलियां


नमन हमारा मातृशक्ति को

जो वीरों की है जननी

नमन हमारा पिता श्रेष्ठ को

नमन है वीरों की भगिनी


ढूंढ रही मासूम सी आंखें

जिनसे आने के वादे थे

ढूंढ रही वह चूड़ी कुमकुम

जो तुमसे ही आते थे


याद रखेगी यह दुनिया

शहीदों की कुर्बानी को

हर बुलंद जज्बे को उनके

हर शौर्य भरी कहानी को


नतमस्तक है देश तुम्हारे

त्याग और बलिदानों पर

नतमस्तक है देश तुम्हारे

इन खाकी परिधानों पर


शत शत नमन हमारा है

तिरंगे के रखवालों को

शत-शत नमन हमारा है

आजादी के मतवालों को



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational