STORYMIRROR

Dolly Singh

Others

3  

Dolly Singh

Others

प्रकृति का उपहार

प्रकृति का उपहार

1 min
272

फूलों की है छटा अनोखी

बिखरी हो मानो रंगोली

उनपर चंचल चिड़ियों का शोर

कली खिले जब होती भोर


जितने रंग दुनिया में है

मानो सब फूलों से आए

तरह-तरह की खुशबू वाले

तरह-तरह के रंगों वाले


फूलों में जीवन के सब रंग हैं

इनमें भंवरों की गुंजन है

तितली का मंडराना है

प्रकृति का एक तराना है


पुष्प है देवों को स्वीकार

पुष्पा है प्रेम का उपहार

पुष्प है नारी का श्रृंगार

पुष्प है प्रकृति का उपहार



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन