STORYMIRROR

Dolly Singh

Inspirational

3  

Dolly Singh

Inspirational

जीवन एक संघर्ष

जीवन एक संघर्ष

1 min
286

संघर्ष भरे इस जीवन में

उसका जीना मुश्किल

जिसका कोई लक्ष्य नहीं

ना ही कोई मंजिल।


जो जीवन से हार मानते

जिनमें भरी निराशा

इतनी समझ नहीं है उन

में कितनों की है वह आशा।


उनमें भी वह शक्ति है

जिनकी उन्हें तलाश

हर सपने भी सच कर सकते

इसका है विश्वास।


सुख दुख जीवन के दो रंग हैं

चलते जीवन के संग संग हैं

दुख में अपना धैर्य खो दें

बस दृढ़ निश्चय कर ले।


अपने हर सपने को हम

यदि कर ले जीवंत

मंजिल पाकर ही होगा

संघर्षों का अंत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational