STORYMIRROR

Dolly Singh

Others

4  

Dolly Singh

Others

भारत के वीर

भारत के वीर

1 min
338

हे भारत के वीर शहीदों,

तुमसे देश का मान है।

तुमसे ही त्योहारों की रौनक,

तुमसे देश की शान है।


नील गगन में लहराता है,

तिरंगा जब शान से।

देश का वर्चस्व है दिखता,

भारत के सम्मान से।


दुश्मन भी थर्राते हैं,

भारत मां के लाल से।

देश की खातिर बन जाते हैं,

दुश्मन पर वे काल से।


हम हर हिंदुस्तानी का

वीरों को शत बार नमन

जिनके कारण हमने देखा

सदा देश में चैनो अमन!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन