STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"शिक्षक होता है,दीपक"

"शिक्षक होता है,दीपक"

2 mins
525

जैसा होता है,एक दीपक

वैसा होता है,एक शिक्षक

एक अंधेरा दूर करता है

दूसरा अज्ञान दूर करता है

दोनो ही है,पवित्र संरक्षक

दोनो होते है,सत्य रक्षक

शिक्षक होता है,एक दीपक।

बाहर से सख्त,भीतर मोम

जीवन का सिखाता है,सबक

शिक्षक बहाकर अपना रक्त

बच्चो को बनाता है,कुंदन

फिर भी उन्हें गाली देते है,

कुछ दुष्ट लोग आजकल,

कोयला बताते हीरा पत्थर

शिक्षक होता है,एक दीपक।

जो मानते गुरु को दीपक

वो जाते उजाले की तरफ

वो अवश्य महकाते है,चमन

जो पास रखते है,गुरु चंदन

गुरु को करते रहो प्रणाम

आयेगा,अवश्य सही ज्ञान

शिक्षक,जीवन का होता है,

एक सही-सही पथ प्रदर्शक

शिक्षक होता है,एक दीपक।

अग्नि को करता है,शीतल

ऐसा होता है,सच्चा शिक्षक

शिक्षक होता है,पारस पत्थर

जो भी छूता है,इसको नर

वो बनता है,स्वर्ण सा सुंदर

शिक्षक होता है,एक दीपक।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational