STORYMIRROR

Satish Chandra Pandey

Inspirational

3  

Satish Chandra Pandey

Inspirational

प्रातः की सुंदर बेला में

प्रातः की सुंदर बेला में

1 min
387

प्रातः की सुंदर बेला में

सबसे पहले ईश्वर को

धन्यवाद करना है जिसने

नया सवेरा दिखलाया।


फिर माता व पिता के चरणों

को छूकर प्रणाम करें,

जिन्होंने जीवन देकर के

यह संसार हमें दिखलाया।


फिर गुरुजन को नमन करें

जिन्होंने ने अज्ञान तिमिर को

दूर किया है, आंखें खोली

उन्नति का पथ दिखलाया।


प्रातः की सुंदर बेला में

सबसे पहले ईश्वर को

धन्यवाद करना है जिसने

नया सवेरा दिखलाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational