STORYMIRROR

Satish Chandra Pandey

Inspirational

4  

Satish Chandra Pandey

Inspirational

पिता

पिता

1 min
434

पिता एक ऐसा शब्द है

जिसकी जितनी व्याख्या हो

वह कम है,

पिता जीवन का मूल है,

हमारा जीवन उनके

चरणों की धूल है, 

पिता के बिना अपने अस्तित्व की 

कल्पना करना सबसे बड़ी भूल है।


कितना संघर्ष करते हैं पिता

अपने बच्चों तक

हर सुख पहुंचाने के लिए।

खुद भूखे रहते हैं

बच्चों तक अन्न रस पहुंचाने के लिए।


खुद पसीने से लथपथ होने तक

मेहनत करते हैं पिता,

बच्चों के चेहरों पर

मुस्कान लाने के लिए।


कौन भुला पायेगा

पिता को

पिता ही तो दिखाते हैं दुनिया को

पिता ही तो सजाते हैं दुनियां को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational