STORYMIRROR

Juhi Khanna Kashyap

Inspirational

3  

Juhi Khanna Kashyap

Inspirational

हाँ बदलाव जरूरी है

हाँ बदलाव जरूरी है

1 min
398

नई है पीढ़ी, नई सोच है,

हाँ बदलाव जरूरी है।

स्वच्छ धरा हो,

शुद्ध हो नदियां।

वर्तमान हो या आने वाली पीढ़ी,

हर इक जन मानस के हित में,

हर संभव प्रयास जरूरी है।

कोरोना हो या कोई और बीमारी,

फैलाव की रोकथाम में,

आदतों में बदलाव जरूरी है।

पशु-पक्षियों के जीवन की खातिर,

पालीथीन के उपयोग की,

रोकथाम जरूरी है।

प्राकृतिक उपहारों को,

सहेज सुसज्जित है रखना तो,

हर इक जनमानस की,

आदतों में बदलाव जरूरी है।

नई है पीढ़ी, नई सोच है।

हाँ बदलाव जरूरी है।

हाँ बदलाव जरूरी है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational