STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

4  

Neerja Sharma

Inspirational

पेड़

पेड़

1 min
520


गर न होते पेड़ जमीं पर

कैसी होती धरती सारी

प्रकृति का वजूद न होता

हरियाली गुम हो जाती सारी।


बिन हरियाली जीवन कैसा ?

बिन पेड़ों के श्वास कहाँ?

बिन साँसों के जीवन नहीं

बस कार्बन का वास वहाँ।


सोच हमें डराती

जीवन से दूर ले जाती

गर न होंगे पेड़ तो सोचो

हम भी कहाँ जिंदा होंगे।


सब जाने ,सब पहचाने

पर पेड़ काटने से न माने

अपने स्वार्थ सिद्ध करने को

औरों के जीवन दाव करे।


माना जरूरत पूरी करनी है

लकड़ी भी लानी जरूरी है

किस न कहा मत पेड़ लगाओ

एक काटो तो पाँच लगाओ ।


पेड़ हमारे जीवन दाता

इनसे है जन्मों का नाता,

पृथ्वी पर जीवन बचाना है

हर एक को पेड़ लगाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational