पर्यावरण बचाएंगेI
पर्यावरण बचाएंगेI
1 min
369
अब हम पेड़ लगाने का,
हर दिन त्यौहार मनाएंगे
हम सब पेड़ लगाएंगे,
और पर्यावरण बचाएंगेI
शुद्ध वायु पाने के लिए,
हम वृक्ष लताएँ लगाएंगेI
अपने जीवन को बचाएंगे,
हम नित नये वृक्ष लगाएंगेI
हम सृष्टि को बचाएंगे,
हम सबको समझाएंगे,
खाली मैदानों के अंदर
फल वाले वृक्ष लगाएंगेI
हम दुनिया को बचाएंगे,
नित नये वृक्ष लगाएंगेI
वृक्षों की हम सेवा करके,
ये पर्यावरण बचाएंगे।।
पेड़ बिना नहीं प्राणवायु,
अब सबको यह समझाएंगे।
हम गाँव गाँव जाकर के,
एक पेड़ का महत्व बताएँगे।
