STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Drama Romance

2  

Sumit. Malhotra

Drama Romance

शादीशुदा पति-पत्नीऔर रहस्य।

शादीशुदा पति-पत्नीऔर रहस्य।

1 min
228

शादीशुदा महिला और पुरुष का प्यार:

यारों एक बहुत ही सुंदर नाज़नीन हसीना,

ये समझते और जानते-बूझते हुए भी।

कि मैं कुंवारा नहीं बल्कि हूं शादीशुदा,

मुझ पर है मरती और दिलो-जान से है फिदा।


अभी पिक्चर में क्लाइमेक्स बाकी है दोस्तों,

वो भी कुंवारी नहीं बल्कि शादीशुदा कन्या है।

सात साल से हमारी नज़रों से नज़रें मिलती,

पर ना मैं कुछ कहता और ना वो कुछ बोलती।


दोनों हम करते हैं एक-दूसरे से प्यार बेशुमार,

समाज के कायदे-कानूनों ने जीते-जी दिया हमें मार।

अब अंत में खोल रहा हूं असली रहस्य यहां पर आज,

वो शादीशुदा महिला और कोई नहीं मेरी पत्नी थी साहेबान।

और वो शादीशुदा आदमी जो था उनकी जिंदगी और जान,

वो और कोई नहीं दोस्तों मैं हूं उनका पति उनका श्रीमान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama