सेवक
सेवक
श्री राजकुमार राम -- ये नाम
डिमापुर रेलवे स्टेशन में
सबकी ज़ुबान पर है,
क्योंकि जब भी कोई यात्री
ज़रूरत के समय
उन्हें खोजते या बुलाते हैं,
वे जहाँ भी हों,
उस यात्री के करीब
तुरंत पहुँच जाया करते हैं...!
कभी वे अपनी मेहनताना
माँगा नहीं करते,
यात्री जितना भी
अपनी हैसियत के अनुसार
उन्हें दिया करते हैं,
श्री राजकुमार राम जी
उसे सहर्ष स्वीकार लेते हैं...!
उन्हें तो यात्रियों की
सहूलियत की फ़िक्र रहती है,
न कि महज़
अपनी मेहनताना की...
इसीलिए वे हम सबके
प्रियपात्र हैं!
जब वे किसी यात्री से
परिचय करते हैं,
सबसे पहले वे अपनी
सकारात्मक ऊर्जा से
उनका दिल ही जीत लेते हैं...!
मेरी कलम से
ऐसे सेवक के लिए
बस दुआएं ही दुआएं हैं...
क्योंकि कई बार
उन्होंने मेरी सेवा
में अपनी पूर्ण
निस्वार्थ भाव को
अकपट रूप से
उजागर किया है...!
मैं बस ऊपरवाले से
उनके लिए
कामयाबी और कामयाबी की
दुआएं मांगता हूँ...!
