सारी दुनिया एक है
सारी दुनिया एक है
हम सब एक ईश्वर की संतान हैं।
नाम अलग मगर दिल के भाव एक हैं।
दुनिया के कोई भी कोने जाकर देखो
हर कोई इस दिव्य शक्ति को मानता है।
अलग अलग नाम से ईश्वर को पहचानता है।
मगर फिर भी आपस में लड़ता रहता
ईश्वर अल्लाह के नाम पर लोगों को बांटता रहता है।
जबकि दुनिया में कोई भी कोने में जाओ इंसान तो सब एक ही है।
कव्वे सब जगह काले होते हैं।
उसी तरह अच्छाई और बुराई सभी जगह होती है ।
अच्छी सोच वाले अच्छा ही करते हैं। बुरी सोच वाले बुरा ही करते हैं।
दुनिया में सब कोई एक है,
यह दुनिया पूरी एक है
अलग-अलग खंडों में बंटकर लोग एक दूसरे के दुश्मन हुए जा रहे हैं।
एक देश दूसरे देश का दुश्मन हो जाता है मारकाट और अत्याचार कर जाता है।
क्यों नहीं समझते कि हम सब
एक ही ईश्वर की संतान हैं फिर यह नफरत क्यों है।
क्योंकि दुनिया एक है तो यह भेदभाव क्यों है। यह अत्याचार क्यों है
हे ईश्वर इनको दो सद्बुद्धि,
इनके दिमाग को बदलो,
कि हम सब एक हैं एक ही ईश्वर की संतान हैं
अब तो शांति से रहो और यह अत्याचार बंद करो।
करती है विमला ईश्वर से यह प्रार्थना पूरे दुनिया में पूरी पृथ्वी पर अमन चैन और शांति हो ।
क्योंकि पूरी दुनिया एक है। और शांति प्रियता हो दुनिया का गहना।
