रोमांच
रोमांच
जीवन का सफर
कुछ लंबा हो जाए
काश फिर से
बचपन मिल जाए
कैमरे से क्लिक तस्वीरें
बचपन की यादें
जीवन की थाती
बचपन में ले जाए
ड्राइंग रूम की
खिड़की से झाँके
पहली रवि की किरणें
जिंदगी का रोमांच
कभी खत्म न हो
एक नए दिवस की
शुरुआत
नई उम्मीद
नई रोशनी
नया सबक सिखा जाए !
