STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Fantasy Inspirational

4  

Jalpa lalani 'Zoya'

Fantasy Inspirational

मेरी काव्य यात्रा

मेरी काव्य यात्रा

1 min
469

ज़िंदगी से मिले हरदम कड़वे अनुभव

बार-बार गिरकर ख़ुद को हरबार संभाला


अंतरात्मा से करती रहती थी मैं परामर्श

अकेलेपन में कागज़-कलम बने सहारा


विचारों के भँवर में कागज़ कश्ती बना

कलम पतवार बन तूफ़ाँ से किया पार


किनारे आकर शुरू हुई मेरी काव्य यात्रा

ख़ुदा की रहमत से जज़्बात उतरे कागज़ पर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy