STORYMIRROR

Anita Bhardwaj

Romance

4  

Anita Bhardwaj

Romance

रंग

रंग

1 min
242

कौन सा रंग मुझपर

जंचेगा ये दुविधा ले मैं गई उनके पास।


उनके दिए जवाब सुनकर

लगने लगा हर रंग मुझे खास।


नीला रंग तुम जो पहनोगी,

तो मोर को कौन देखेगा!


हल्का लाल जो पहनोगी तो,

भोर को कौन देखेगा।


पीला रंग जो पहनोगी,

तो सूरज की रश्मि को कौन देखेगा,


गुलाबी जो पहनोगी तो

तो गुलाब की आशिक़ी को कौन देखेगा!


सफेद जो पहनोगी

तो आसमान को कौन देखेगा,


काला जो पहनोगी तो

फिर कोई किसी और को क्या देखेगा!!


इन्द्रधनुष भी आयेगा मांगने रंग तुमसे,

तो फिर इस समुद्र के छोर को कौन देखेगा!!

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance