STORYMIRROR

Deepa Jha

Romance

4  

Deepa Jha

Romance

रंग दूँ जो तोरा मन

रंग दूँ जो तोरा मन

1 min
286

जो आ गए हो बन मोहन लाल 

छुपा लाये हो जो अपने साथ गुलाल 


कर दी मेरी चुनरी जो तूने लाल 

सोचना न छोड़ दूँगी तोहे यूँ ही नन्द लाल

मुट्ठी मेरी भी है भरी , है रंग से माला माल 


जो रंग दूँ तेरे मन को ही इस बार 

मेरी रंग भरी चुनरी में कैद हो जाएगा 

तू आने वाले हर क्षण, हर साल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance