STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

रिश्ते वाले ठग

रिश्ते वाले ठग

1 min
221

जिंदगी को ठगने वाले लोग हर जगह बैठे है

अपने ही भीतर ये लोग जगह लिये बैठे है

कुछ लोग आईने में मुँह छिपाये हुए बैठे है

रिश्तों के नाम पर ये पागलपन लिये बैठे है


अब तो खुद की परछाई से यकीं उठ गया,

एक फूल को ही हजारों शूल घेरे हुए बैठे है

जिंदगी को ठगनेवाले लोग हर जगह बैठे है

अपने ही घर में दूध पी, जहर उगलने बैठे है


इन ठगनेवाले लोगों से ज़रा बचकर रह साखी,

ये लोग हर गली, हर नुक्कड़ पे ठगने बैठे है

रिश्तों के नाम पे चालबाजियां लिये बैठे है

कैसे रिश्तों में ठगे, जहरीले तीर देने बैठे है


रिश्तों में ठगना आजकल आम हो गया है,

हर रिश्ते में आज ठग नजर गड़ाये बैठे है

पर रिश्तों को ठगने वाले अंत में बहुत रोते है,

वो अंत में जीतते है, पाक रिश्ते लिये बैठे है


उनके दामन जग में हिम से श्वेत हुए बैठे है

जो रिश्ते हजार ठगों में भी दीप हुए बैठे है

वो उस ठगी के अंधकार को मिटाए बैठे है,

जो हर घट में अंधेरे का मुंह छिपाये बैठे है


तू बनना बस उस साहिल की लहर साखी,

जो दरिया में निःस्वार्थ मोती को ढूंढने बैठे है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy