STORYMIRROR

Keshi Gupta

Drama

4  

Keshi Gupta

Drama

राखी का त्यौहार

राखी का त्यौहार

1 min
416

राखी का त्यौहार भाई बहन का प्यार धागे से बंधा रक्षा का है

वादा पवित्रता की है पहचान बचपन से होता शुरू रहता उम्र भर साथ


सुख में दुख में एक दूजे के

करें एक दूजे को याद

बड़े होकर शादी हो जाए जब

बट जाए परिवार

फिर भी ना बट पाए जो

वह भाई बहन का प्यार

मायके की अनुभूति देता

भाई का घर परिवार

बड़ी बहन की छाया में

मां जैसा एहसास

छोटी हो तो बेटी जैसी

घर भर की होती शान

छोटा भाई बेटे जैसा

करता भरपूर मान सम्मान

धागे का बंधन बांधे रखें

चाहे कितनी हो तकरार

राखी का त्यौहार

भाई बहन का प्यार



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama