STORYMIRROR

Keshi Gupta

Inspirational

3  

Keshi Gupta

Inspirational

पिता

पिता

1 min
201

क्या कहें पिता के बारे में

कैसे व्यक्तित्व को बयां करें

साया पिता का हो जिस पर

वह इत्तराता है किस्मत पर


रक्षा कवच होता है पिता

परिवार का ढोता है बोझ

ऊपर से दिखता है सख्त

अंदर से होता है मोम


सब कुछ सह जाता है खामोशी से

दिल के दर्द को कह नहीं पाता

चाह कर भी वह रो नहीं पाता

दिखता हरदम है कठोर


क्या कहे पिता के बारे में

कैसे व्यक्तित्व को बयां करें

बिना पिता के साए के

जिंदगी कटती नहीं बेखौफ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational