STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

3  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

राधा की तड़प

राधा की तड़प

1 min
221

तेरे बिना श्याम मुझ को, हर पल चैन न आवे,

यमुना तट पर बाट देखूं मैं, तेरी याद सतावे।... 

जब जब सुनूं मैं मुरली तेरी, दौड़कर तेरे पास आऊँ,

ढूँढूँ तुझ को वृज की गलियों में, तेरी सूरत न देख पाऊं।

न तड़पाना श्याम तू मुझ को, मिलन की प्यास बढ़ावे,

यमुना तट पर बाट देखूं मैं, तेरी याद सतावे।....

मैं हूँ तेरी प्रेम दीवानी, न बना तू दर्द दीवानी, 

जनम जनम की दासी मैं तेरी, न सताना बांके बिहारी।

नाच नचा दे रासलीला में, "मुरली" मधुर सुना दे,

यमुना तट पर बाट देखूं मैं, तेरी याद सतावे।...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama