प्यार
प्यार
सुनो ना मैने, तुमको चाहा हमारे लिए
हां यार मैं जिंदा हूँ सिर्फ तुम्हारे लिए
मैंने मांगा भगवान से प्रार्थना में मेरे लिए
मुझे जीना है सिर्फ यार अब तुम्हारे लिए
रुह में उतर गई तुम बन कर रुहानी मेरे लिए
मैने खुद को कर दिया तेरे हवाले तुम्हारे लिए
जिस्म नहीं प्यार का आसरा मांगा मेरे लिए
मैं करता रहूं वफा उम्र भर यार तुम्हारे लिए
करते हैं लोग एक जन्म में ही धोखेदारियां
जब तक हो जन्म रहे मेरी वफादारीयां तुम्हारे लिए
पास रह कर तो सब साथ निभाते, दूर से भी प्यार किया
हर पल मुझे चाहत है, साथ निभाना है बस तुम्हारे लिए
हर बात को सुना तुने, मेरी डांट को भी प्यार से सुना तुने
बहुत अहसान मंद हूँ तेरा करोंडों में मुझे चुना तुम्हारे लिए
अहसास कम ना हो, प्यार हमारा कम ना हो
सुनो ना मुझे जीना है सिर्फ जान तुम्हारे लिए ।।

