प्यार का जादू
प्यार का जादू
सालों से हर दिन तुम्हें देखते हैं सनम !
हर पल तुम्हें अहसास करते हैं
फिर भी हमें लगता है कभी कभी
जैसे अजनबी हैं हम दोनों
अभी अभी आज ही मुलाकात हुई है
फिर कभी लगता है
सिर्फ इस जनम में नहीं मेरे मीत
जनम जनम से
प्यार का रिश्ता है हमारे
हम तो कई जनम से साथी है
ये तो प्यार का जादू है मेरी धड़कन !
जो अनजाना को जाना
नया को पुराना
फिर पुराना को नया अहसास देता है
प्यार से बढ़ कर कोई नहीं
मौत से और मोक्ष से भी
बड़ा सत्य है वो
ये बात को हम सिर्फ पढ़े नहीं
किसी से सूने नहीं
अपना जीवन में भी अहसास करते हैं
