STORYMIRROR

Jaiprakash Agrawal

Action

4  

Jaiprakash Agrawal

Action

पुलवामा के शहीदों को सलाम

पुलवामा के शहीदों को सलाम

1 min
427

ऐ भारत के वीर जवानों आपको करोडों सलाम

मिट गये वतन के खातिर अमर कर गए नाम

ऐ भारत के वीर जवानों आपको करोडों सलाम

कर्ज भारत की मिट्टी का आपने चुका दिया


मोल मां के दूध का आपने अता किया 

खून जो मिट्टी मे गिरा उस माटी को सलाम

ऐ भारत के वीर जवानों आपको करोडों सलाम

आहुति जान की आपकी व्यर्थ न जाने पाएगी 


कसम मां की खाते हैं दुश्मनों की जान जाएगी

दुश्मन कहीं भी रहे, होगा उसका काम तमाम

 भारत के वीर जवानों आपको करोडों सलाम

 मोल आपकी जान का हम चुका न पाएंगे


जब तक चांद तारे हैं आप हमेशा याद आएंगे

वतन कभी न भूलेगा आपके त्याग का पैगाम

भारत के वीर जवानों आपको करोडों सलाम

आंखों मे आंसू है दिल मे रोष की आग 


दुश्मनों की बस्ती भी होगी जल कर राख  

चुप हम न बैठेंगे यही है हमारा पयाम 

भारत के वीर जवानों आपको करोड़ों सलाम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action