STORYMIRROR

Jaiprakash Agrawal

Others

3  

Jaiprakash Agrawal

Others

अमेरिकी मेहमान

अमेरिकी मेहमान

1 min
201

अमेरिकी मेहमान आए हैं

नया पैगाम लाए हैं

उनकी झोली है खाली 

बस ताम झाम लाए हैं। 


दो दिन के मेहमान हैं

मोदी जी की जान हैं

चुनाव के दिन पास हैं

इसलिए थोड़े परेशान हैं। 


भारत ग़रीब देश है 

पर मेहमान बाजी शेष है। 

हमारी झोली खाली है पर

100 करोड़ का निवेश है। 


गांधी जी के आश्रम गए

बही पर कुछ लिख आए

मित्र अपना याद रहा 

पर गांधी जी को भूल गए 


ताज का दीदार हुआ

प्यार का इज़हार हुआ

चलो इस बहाने यारों

आगरा का उद्धार हुआ


मेहमान बाजी बहुत हुयी 

अब लेन देन की बारी है। 

देखना है अब हमें

कौन बड़ा व्यापारी है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन