STORYMIRROR

Komal Kamble

Action Inspirational

4  

Komal Kamble

Action Inspirational

प्रयास

प्रयास

1 min
226

राह में बिखरे हो कांटे ही क्यों न

हम तो चलते रहेंगे बस यूं ही

अपनी मंजिलों की ओर बढ़ाते कदम

रखेंगे हौसलों को बुलंद यूं ही।


चाहे कितनी भी आए मुश्किलें ही क्यों न

कभी ना मुड़ेंगे हमारे पीछे यह कदम

जब तक हमें मंजिलें हासिल नहीं होती

तब तक नहीं रुकेंगे हमारे यह कदम।


हर चुनौतियों का सामना करेंगे डटकर

जो हमारी मंजिलों के बीच आएंगी

हम प्रयास करते रहेंगे यूं ही

हमारी कोशिशें ही हमारे मंजिलों का रास्ता दिखाएंगी।


हमारे प्रयासों को एक दिन

कामयाबी जरूर मिलेगी

हमारे प्रयासों के सामने

मुश्किलें एक दिन जरूर झुकेंगी।


       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action