प्रेम
प्रेम
अगर आपकी जिंदगी मे है किसी का प्यार
तो रखिये उसका उम्र भर ख्याल
प्यार वो शह है जो नही होती हर एक को नसीब
किसी किसी का अपना कोई नहीं होता करीब
जो आपके पास कोई है अपना प्यारा
जो है आपके लिए उम्र का सहारा
उस रिश्ते को दौलत के तराजू मे ना तोलिये
ना एक दूसरे को कभी कटु वचन बोलिये।
तीर से भी गहरे घाव करते है बोलो के वार
जख्म दिल पर लगता तो कहाँ रहता प्यार।
अपने रिश्ते को प्यार के मजबूत धागे से बांधिये
और सारी उम्र एक दूजे के साथ काटिये
गर रहेगा प्यार और इक दूजे का साथ
तो मुश्किल से मुश्किल बदल जाएगे हालात
गम और परेशानियां कहाँ ही टिक पाएंगी
जब प्यार से किसी रिश्ते की नींव रखी जाएगी।
माना दौलत जिंदगी बसर करने को जरूरी है
पर प्यार कर देता कुछ कमी को पूरी है।
प्यार होगा तो कम मे भी खुश रह पाएंगे
दौलत के अम्बार हर जगह काम नही आएंगे।
रिश्ते की माला को प्यार के सूत्र मे पिरोये रखिये
यही संगीता की विनती अपनों के बीच जिद को ना लाइये
क्योंकि जिद और प्यार की जंग मे अक्सर प्यार रूठ जाता है।
तब सब कुछ होते हुए भी इंसान अकेला रह जाता है।

