STORYMIRROR

Madhu Gupta "अपराजिता"

Inspirational

4  

Madhu Gupta "अपराजिता"

Inspirational

प्रभु राम विराजने वाले है

प्रभु राम विराजने वाले है

2 mins
41


बड़ा मनमोहक दृश्य है                       

छवि अद्भुत निराली है                       

नैनों से बरस रही प्रेम की लाली                

 होंठों पर फूलों से हंसी प्यारी है                

 बना है धाम आज दुल्हन सा                

अयोध्या नगरी हो रही मतवाली है...!!

संभाले से नहीं संभालता भावनाओं का समंदर ये

उत्साह लोगों का देखने लायक सबाली है

जो अभिलाषा थी सदियों से अधूरी

सबकी आज संपूर्ण होने वाली है

बना है धाम आज दुल्हन सा

अयोध्या नगरी हो रही मतवाली है...!!

मंगल गान हर तरफ़ बज रहे

राम लला के विराजने की तैयारी पूर्ण होने वाली है

देश में आई लहर हर्ष और एकता की

सभी के दिलों में भक्ति निराली है

बना है धाम आज दुल्हन सा

अयोध्या नगरी हो रही मतवाली है..!!

सभी ने सजाएं हैं अयोध्य

ा जाने के सपने

उमंगें ना रोकने से रुकने वाली हैं

होगा रूप कैसा अनोखा उनका

सभी के मन में यह जिज्ञासा बड़ी जागी है

बना है धाम आज दुल्हन सा

अयोध्या नगरी हो रही मतवाली है..!!

छवि श्री रामचंद्र की नैनों में हो रही है सुसज्जित

सोच के ये हर किसी के मन में तरंगें भरने वाली है

आंखें होंगी कमल सी उनकी

होंठों पर मुस्कान अद्भुत और निराली है

बना है धाम आज दुल्हन सा

अयोध्या नगरी हो रही मतवाली है..!!

सादगी का रूप होगा रमणीय

और चंद्र से चेहरे की आभा सुहानी सी

काटे कट नहीं रही ये घड़ियां

मिलन की आस अब बाकी है

बना है धाम आज दुल्हन सा

अयोध्या नगरी हो रही मतवाली है...!!

शीत लहर में आ गई भक्ति की गरमाहट           

ऐसी भव्यता हर तरफ छाई है                

 नगाड़े ढोलो की गुंजन आसमान में गूंज रही        

पूजा और अर्चना की मस्ती हर तरफ छाई है         

बना है धाम आज दुल्हन सा                

अयोध्या नगरी हो रही मतवाली



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational