STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy Others

3  

Sonam Kewat

Tragedy Others

फुर्सत किसे है?

फुर्सत किसे है?

1 min
249

कोई रूप का दीवाना है 

कोई जिस्म का दीवाना है 

पर रूप देखने की फुर्सत किसे है? 


कोई मेरा नाम देख रहा है 

कोई मुझे बदनाम देख रहा है पर 

काम देखने की फुर्सत किसे है? 


कोई है जो मेरा ख्वाब चाहता है 

कोई जो मुझे आजमाना चाहता है 

पर मेरा साथ पाने की फुर्सत किसे है? 


किसी को रंग में खामियां दिखती है 

किसी को काम में कमियां दिखती है 

मेरे एहसास तलाशने की फुर्सत किसे है? 


मैं लिखकर भूल जाती हूं 

तुम पढ़ कर भूल जाते हो

इसपे गौर करने की फुर्सत किसे है? 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy