STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Drama

5.0  

Shailaja Bhattad

Drama

प्यार का तराना

प्यार का तराना

1 min
2.5K


मेरे ख्वाबों की मल्लिका,

मेरे जन्नत की हूर।

तेरे आने से खिल गया,

मेरे जीवन का नूर।


तू बहार है,

तू ही मेरा पहला प्यार है।

तुझसे ही मेरी,

राह का आगाज़ है।


तुझसे ही मेरी,

मंजिल का सोपान है।

तू है तो सब कुछ है,

तेरे बिन जीवन दुष्वार है।


तेरी राह को सजाऊँ,

तुझे अपना बनाऊँ इन्हीं,

अरमानों के साँचे में

ढल जाऊँ।


गर रब की रहे मेहरबानी,

हमारे प्यार की भी

बन जाएगी कहानी।


जैसे फूल खिलता है धीरे-धीरे,

वैसे ही हमारे प्यार की,

खुशबू फैलेगी धीरे-धीरे।


जैसे तपती तपिश से

पेड़ राहत देता है।

वैसे ही तेरा साथ

मेरा जीवन बना देता है।


तुझसे उम्मीद लगाए बैठा हूँ,

दिल की दुनिया,

बनाने की चाहत में।


मेरा प्यार है,

सिर्फ़ तेरे लिए।

जीना है हमें,

एक-दूजे के लिए।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama