STORYMIRROR

अच्युतं केशवं

Tragedy

3  

अच्युतं केशवं

Tragedy

ओ ज्ञात और अज्ञात नामवाली

ओ ज्ञात और अज्ञात नामवाली

1 min
293

मैं फ़िल्में नहीं देखता

और सीरीयलस भी नहीं

मुझे देखने की तुलना में

पढ़ना ही भाता है


देखना भर देता है

एक तरह की थकावट से

जो ले जाती है दूर

कल्पना मौलिकता और

रचनात्मकता से

पर

मैं देखूँगा "छपाक "

और इसी तरह की हर फिल्म

जो देती है स्त्री संघर्ष को स्वर


धोने के लिए

अपने ऊपर लगा

पुरुषत्व का दाग

ओ निर्भया ओ लक्ष्मी

ओ ज्ञात और अज्ञात

नामवाली शोषित पीड़ित लड़कियो


मैं शर्मिंदा हूँ पुरुष होने पर

कि चुपचाप देखते हुए

अपनी सी मनोशारीरिक संरचना वाले

तथाकथित पुरुषों के

घृणित पुरुषोचित कर्म।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy