नया सवेरा होने को है
नया सवेरा होने को है
आओ सब देखो, नया सवेरा होने को है।
यह स्याह काला अंधेरा अब खोने को है।
अगर हम में बहुत कुछ करने का जज़्बा है।
इसी जज़्बे से ही हमारा संसार में रुतबा है।
हमें मिलकर एक साथ संकल्प लेना होगा।
कुछ भी हो जाए हमें धैर्य नहीं खोना होगा।
यदि हम आशा को थामे रखेंगे पूरी हिम्मत से।
डरेगा दुश्मन कोई हो हम लड़ेंगे पूरी ताक़त से।
