STORYMIRROR

Anand Kumar

Drama

4.5  

Anand Kumar

Drama

नया-पुराना

नया-पुराना

1 min
397


नया सफर होगा

रास्ते नए होंगे

मुश्किलें, परेशानियाँ

चुनौतियाँ भी नई होंगी।


मन का जोश,

तन की स्फूर्ति

नई होगी,

लक्ष्य नया होगा,

उत्साह नया होगा।


पुरानी नज़रों में

अब नजरिया नया होगा

आशाएँ नई होंगी

आशाओं को घेरे अब,

एक दुनिया नई होगी।


पर हर नए का स्वागत करता,

हर परिवर्तन को समझता

हर आगंतुक को अपनाता,

यह आदमी, वही पुराना होगा।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama