STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Action Inspirational

3  

chandraprabha kumar

Action Inspirational

नीला गुलमोहर

नीला गुलमोहर

1 min
237

ग्रीष्म का आगमन हुआ

नीला रंग सुखकर लगे,

नीले गुलमोहर के पुष्प खिले

शोभाकर पत्तियों से वृक्ष सजे। 


जैकरेंडा ब्राज़ील देश का

देशज तरु भारत में आया,

कहलाया नीला गुलमोहर

देता छाया मनोहर सुखकर। 


पत्तियॉं इसकी औषध स्वरूप 

काष्ठ इसकी भारी बनावट,

बढ़ता है शीघ्र पर अल्पायु

समय हर ले सुन्दरताई। 


पर जब तक यह जीवन रहे

शीघ्र सुन्दर फूल प्रचुर खिलें,

बागों पार्कों को रमणीय करें

पिरामिडीय शाखा पुष्पदंड लिये।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action