STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Comedy

4  

Devendraa Kumar mishra

Comedy

नेताजी का नेत्र दान

नेताजी का नेत्र दान

1 min
360

नेताजी नेत्र दान की लाइन में खड़े थे 

हम भी वहीँ अड़े थे 

हमनें कहा "नेताजी आंख दान करेंगे 

नहीं देख पाएंगे, फिर देश कैसे चलाएंगे।


वे बोले "कानून भी तो अंधा होता है 

मगर चलता है 

जिसकी किस्मत हुई फलता है 

हम दान करने आए हैं बायी आंख 

जो कानी है, बकरे की है 

इस तरह एक बकरे का भला होगा 


हमें एक और वोट मिलेगा 

अगले चुनाव से पहले एक नया विधेयक लाएंगे 

बकरों को वोट दिलवाने का अधिकार दिलाएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy