STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Romance

4  

Devendraa Kumar mishra

Romance

ऐसा लगता है

ऐसा लगता है

1 min
12


ऐसा लगता है प्यार हो गया है

जीवन में कुछ सुधार हो गया है

अब रात को वो नींद रही नहीं

अब दिल को वो चैन रहा नहीं

अब क़रार दिल से दिल का हो गया

अब शांति का दिल में नजारा रहा नहीं

ऐसा लगता है प्यार हो गया है

अब एक ही सूरत सामने नजर आती है

अब हर तरफ बस वही नजर आती है

अब दिल में धक धक सी होने लगी है

अब हर रात एक तस्वीर खोने लगी है

अब जीवन कुछ सुनहरा सा हो चला है

अब दिल ने अपने खुद को ही छला है

ऐसा लगता है प्यार होने लगा है

दिल किसी में अब पूरी तरह खोने लगा है

जीवन अब सजा का सामान हो गया है

कोई गीत मधुर अधरों पर आ गया है

ऐसा लगता है दिल से दिल जुड़ गया है

प्यार, बेशुमार किसी चेहरे से हो गया है.

ऐसा लगता है मीत कोई बन गया है

जीवन अब जैसे मीरा जैसा हो गया है.



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance