STORYMIRROR

Anamika Vaish Aina

Tragedy Others

3  

Anamika Vaish Aina

Tragedy Others

नारी व्यथा

नारी व्यथा

1 min
190

एक नारी की छोटी सी कहानी रही

कि मीरा बावरी राधा दीवानी रही..


ख़ुद को पूरा का पूरा समर्पित किया 

पर अधूरी सदा ही और बेगानी रही..


जिसने जैसे भी चाहा ढाला उसे

सभी की ही उस पर मनमानी रही..


जब भी चाहा उड़ना पर काट दिये

वक़्त संग लोगों की छेड़खानी रही..


कामवश जी भर नोचा दबोचा गया 

हाय कैसी दुष्कर उसकी जवानी रही..



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy