STORYMIRROR

Anamika Vaish Aina

Inspirational

4  

Anamika Vaish Aina

Inspirational

बेटी

बेटी

1 min
289


बेटी नहीं पराया धन है सबको यह समझाना है

भले परायी हो जाए पर दिल से ही अपनाना है..


कुछ चंचल कुछ समझदार है

बेटों से ज्यादा वफादार है

बाद विदाई के हो ऐसे जैसे

मेहमां वो कोई बेशुमार है

मन-विकार को दूरकर नेह अधिक जताना है

बेटी नहीं पराया धन है सबको यह समझाना है ..


बेटी जब ससुराल पीहर आए

पहले जैसा न कुछ भी पाए

हक़दार हुए सामान का उसके

परायी कह कर भाई चिढ़ाए

बेटी सदा सर्वदा प्रथम रहेगी उसे बताना है

बेटी नहीं पराया धन है सबको यह समझाना है..


खूब प्रताड़ित हो बेटी जब पीहर आए

समाज संग परिवार को भी न ये भाए

बर्ताव ऐसा बेटी से जैसे कुकर्मी है कोई

सहो-लड़ो या मरो वहीं यही ताने सुनाए

रूढ़ीवादी मानसिकता से हाथ छुड़ाना है

बेटी नहीं पराया धन है सबको यह समझाना है.



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational