STORYMIRROR

निशान्त "स्नेहाकांक्षी"

Tragedy

3  

निशान्त "स्नेहाकांक्षी"

Tragedy

नापाक मरहम

नापाक मरहम

1 min
461

ख्वाबों को बुनकर लाये थे मंजर,

पल भर में उड़कर ख़ाक हुए..!


खामोशी के जिनके कायल थे,

पुतले वही अब बेबाक़ हुए..!


नाक रखी थी जिनकी हमने,

पत्ते वही अब ढाक हुए ..!


जो कभी बने थे शौक हमारे,

अब पल दो पल की खुराक हुए..!


जिन हमदर्दों पर फ़क्र हमें था,

उनमें ना कोई अशफ़ाक़ हुए..!

ज़ख्म भरे थे जिनसे हमने,

मरहम अब वो नापाक़ हुए..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy