STORYMIRROR

नाम तेरा आईने पर

नाम तेरा आईने पर

1 min
541


भाँप से धुंधले आईने पर

नाम लिखकर तेरा

आजमाता हूँ अपने ही प्यार को।


कहता हूँ खुद से ही

अगर प्यार होगा सच्चा

तो नाम रह जाएगा आईने पर।


फिर घंटो देखते रहना

आईने को धुंधला पड़ते

और प्यार को उड़ते हुए।


दोबारा मन को समझाना

और लिख देना

नाम तुम्हारा 'आईने पर'।


प्यार कोई भाँप नहीं

जो उड़ जाएगा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance