STORYMIRROR

Ram Naresh

Romance

4  

Ram Naresh

Romance

एक लड़की

एक लड़की

1 min
194

थी वो एक प्यारी सी लड़की ,

जिसका मैं दीवाना था ।

थी निकट हृदय के मेरे वो,

फिर भी मुश्किल उसको पाना था ।

वो सुन्दर नयनों वाली थी,

सूरत से भोली भाली थी ।

उसकी चाल थी वो हिरनी वाली,

वो मीठी बोली कोयल वाली।

वो चंचल चन्द्र चांदनी सी,

चेहरे पर चमक दामिनी सी।

वो कुछ मुझ से अनजानी थी,

मै कुछ उससे अनजाना था ।

वो शमा के जैसी रोशन थी ,

तो मैं भी उसका परवाना था ।

थी वो एक .....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance