STORYMIRROR

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Romance

4  

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Romance

यादों में तेरे रहना ख्वाबों मे

यादों में तेरे रहना ख्वाबों मे

1 min
269

यादों में तेरे रहना ख्वाबों में खो जाना।

जो तेरा हो जाए उस शख्स का हो जाना।


बिछड़े हुए लोगों को दिल में बसा लेना।

यादों के जंजीरें पर दिल थाम के सो जाना।


तस्वीर तुम्हारी हो और नजरें हमारी हो।

हर वक्त उसे तकना तेरी बात में खो जाना।


सांसों में महकते हो जब तुम आते हो।

लौट तेरा जाना कांटा सा चुभो जाना।


तेरी बोलती आंखों का चुपचाप से कह जाना।

आने का वादा कर के पलकों का भिगो जाना।


हर लफ्ज़ मोहब्बत का होंठों से बयां कर के।

हर लम्स मोहब्बत का दिल में समो जाना।


हर रोज मोहब्बत का तामीर ए महल करना।

सगीर इरादों की दहलीज पर सो जाना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance