प्रेम रंग से होली खेले
प्रेम रंग से होली खेले
अपने प्रेम के रंग से भिगो दें,
मन को मेरे सैयां।
तेरे आने से धड़कता,
हर पल मेरा हैया।
सैया ओ सैया...... सैया ओ सैया।
तुम हम मिलकर खेले होली,
मस्त समा बन जाए।
आसमान हो रंग रंगीला,
धरती भी रंग जाए।
होली के गीत पर गोरी नाचे,
देखो ता... ता थैया।
सैया ओ सैया ....... सैया ओ सैया।
होली के पावन पर्व पर हम,
मिलकर रास रचाए।
घर बन जाए गोकुल हमारा,
फूलों से इसको सजाएं।
मैं बन जाऊं राधा रानी,
तू बन जाए कन्हैया।
सैया ओ सैया ....... सैया ओ सैया,
लाल - गुलाबी नीले - पीले,
लगते रंग यह सुहाने।
प्रेम का रंग सबसे पक्का है,
कोई ना पाए छुड़ाने।
जीवन की लहरों पर आओ चलाएं,
अपनी प्रेम की नैया।
सैया ओ सैया ....... सैया ओ सैया।

