STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

मुस्कान

मुस्कान

1 min
336

 किसी के लब पर मुस्कान लाना सीखो।

साथ किसी के तुम भी गुनगुनाना सीखो।

अपने अहम में रखा क्या है?

तोड़कर अहम की दीवारें खुली हवा में पंछियों के साथ चहचहाना सीखो।

यदि सुख दिया किसी को भी,

तो खुशी तुम्हें जरूर होगी।

मुस्कुराहट यदि किसी के लबों पर भी ले आए,

तो मन के अंदर सुख की अनुभूति तुम्हें भी होगी।

सबसे कीमती होता है वह पल जब तुम्हारे कारण किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट हो।

देवदूत भी साथ होते हैं तुम्हारे जब तुम उनके साथ खिलखिलाते हो।

धरती पर आना सफल हो जाएगा तुम्हारा                 

जब तुम किसी की भी मुस्कुराहट का कारण बन जाते हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action